Reading: यातायात माह के शुभारंभ पर सिरौली पुलिस की सराहनीय पहल, सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

यातायात माह के शुभारंभ पर सिरौली पुलिस की सराहनीय पहल, सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

RamParkash Vats
2 Min Read

जनपद सीतापुर में शनिवार 01 नवंबर 2025 को यातायात माह का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और जागरूकता के संदेश के साथ किया गया। महिला थाना के समीप आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रथ को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सतर्क रहकर दुर्घटनाओं से बचाव करने की अपील की।
इसी क्रम में थाना महमूदाबाद क्षेत्र की पुलिस चौकी सिरौली प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल अश्वनी त्यागी, कांस्टेबल आशीष कुमार सहित पुलिस टीम ने महमूदाबाद–सिधौली मुख्य मार्ग पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस कर्मियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, वाहन की रफ्तार नियंत्रित रखने, मोबाइल का प्रयोग न करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
पुलिस चौकी सिरौली पुलिस की यह पहल आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का सराहनीय प्रयास रही। अभियान के दौरान पुलिस ने न सिर्फ नियम तोड़ने वालों को चेताया बल्कि सौम्य व्यवहार के साथ उन्हें यातायात सुरक्षा की अहमियत भी समझाई। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस सकारात्मक पहल की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में प्रभावी भूमिका निभाते हैं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!