Reading: धमेटा पंचायत ने अपने सपूत को दी अंतिम विदाई

धमेटा पंचायत ने अपने सपूत को दी अंतिम विदाई

RamParkash Vats
2 Min Read

शिमला 01/11/2025/ 2025 स्टेट चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल

धमेटा, 1 नवम्बर। पंचायत धमेटा के समकड़ गांव निवासी सैनिक अनिल भारद्वाज (52) के निधन से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। बीएसएफ में बतौर कांस्टेबल सेवाएँ दे रहे अनिल भारद्वाज पिछले एक माह से अस्वस्थ थे और घर पर ही उपचाराधीन थे। चंडीगढ़ के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहाँ 31 अक्तूबर, शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।शनिवार को जब शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो वातावरण गमगीन हो उठा। परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा इलाका द्रवित हो गया। ग्रामीणों, मित्रों और पंचायत प्रतिनिधियों ने नम आँखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सेना की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक सलामी दी गई। शहीद के पुत्र ने मुखाग्नि देकर पिता के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया।शहीद की अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, प्रशासनिक अधिकारी, सेना के जवान, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। हर किसी की आँखें नम थीं, लेकिन गर्व भी था कि धमेटा की मिट्टी ने देश की सेवा करने वाला वीर सपूत जन्मा।

सैनिक अनिल भारद्वाज का जीवन अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण था। उनके जाने से जहां परिवार को अपूरणीय क्षति पहुँची है, वहीं क्षेत्र ने एक सच्चा देशभक्त खो दिया है। पंचायत ने शहीद के परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!