महमूदाबाद, सीतापुर,30/10/2025/प्रदेश चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन

सीता इंटर कॉलेज के सभागार में गुरुवार को विद्यार्थियों को सरकारी कानूनों और योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोतवाल अनिल सिंह, साइबर सेल के मोहित चौधरी और दीवान शर्मा ने छात्र-छात्राओं को कानून, सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से बताया।
कोतवाल अनिल सिंह ने बच्चों को यातायात नियमों, महिला सुरक्षा और कानून के बुनियादी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए।साइबर सेल के मोहित चौधरी ने इंटरनेट व सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी और फर्जी कॉल, लिंक या ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी।
दीवान शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक छात्र को होनी चाहिए ताकि वे समाज में दूसरों को भी जागरूक कर सकें।कार्यक्रम में पत्रकार,विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

