Reading: मती विमला देवी जायसवाल की स्मृति में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

मती विमला देवी जायसवाल की स्मृति में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद सीतापुर/28:10:2025/प्रदेश चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन

ग्राम पंचायत भवन जाफरपुर, महमूदाबाद में श्रीमती विमला देवी जायसवाल की स्मृति में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सीतापुर आँख अस्पताल, सीतापुर के सहयोग से आयोजित हुआ।शिविर में कुल 90 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 22 मरीजों को ऑपरेशन हेतु सीतापुर आँख अस्पताल भेजा गया।

इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र रोगों से पीड़ित लोगों को निःशुल्क परामर्श और उपचार उपलब्ध कराना है।विशेष रूप से 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के ऑपरेशन पर 10 से 15 हजार रुपये की छूट दी जाएगी।साथ ही ऐसे बच्चों, जिनकी आंखों में तिरछापन, अनुवांशिक मोतियाबिंद या पलकों का गिरना जैसी समस्या है, को कैंप के माध्यम से निःशुल्क उपचार सुविधा दी जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक बृजेश वर्मा (पप्पू), ग्राम पंचायत प्रधान जाफरपुर एवं अध्यक्ष प्रधान संघ महमूदाबाद रहे।
सह-आयोजक पंकज जायसवाल (पत्रकार), अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महमूदाबाद ने भी शिविर के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाई।स्थानीय लोगों ने ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!