Reading: महासभा ने उठाई ओबीसी कमीशन व आरक्षण की मांग

महासभा ने उठाई ओबीसी कमीशन व आरक्षण की मांग

RamParkash Vats
2 Min Read

Shimla/16/10/2025 RCB Vijay Samyal: सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए हिमाचल प्रदेश घृत बाहती चांग महासभा ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण और ओबीसी आयोग गठन की मांग दोहराई है। महासभा के जिला कांगड़ा अध्यक्ष मनोहर लाल कौंडल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार से भेंट की और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण की नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता है। साथ ही, एक सशक्त ओबीसी कमीशन का गठन समय की मांग है ताकि इस वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने महासभा के सदस्यों को विश्वास दिलाया कि उनकी मांगों को गंभीरता से लेकर सरकार के समक्ष रखा जाएगा और यथाशीघ्र उचित निर्णय लिया जाएगा।

जवाली ब्लॉक के अध्यक्ष मनोहर लाल आचार्य ने कहा कि महासभा लंबे समय से अन्य पिछड़ा वर्ग की समस्याओं और अधिकारों के लिए संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि ओबीसी आयोग के गठन से इस वर्ग की आवाज़ को संस्थागत पहचान मिलेगी और अनेक लंबित मुद्दों का समाधान संभव हो सकेगा।

इस अवसर पर महासभा के महासचिव रिटायर्ड लेक्चरर गुरचरण सिंह चौधरी, चीफ पैट्रन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कुलदीप चौधरी, संयुक्त सचिव सेवानिवृत्त अधीक्षक सुरेश खट्टा, सेवानिवृत्त प्रवक्ता प्रेम कौंडल, अध्यक्ष मनोहर लाल आचार्य और प्रेस सचिव अनिल चौधरी उपस्थित रहे।महासभा ने दोहराया कि उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक ओबीसी वर्ग को उसका उचित अधिकार और प्रतिनिधित्व नहीं मिल जाता।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!