Reading: बिना लाइसेंस अवैध पटाखा रखने के अपराध में अभियुक्त गिरफ्तार 32 गत्ते पटाखे बरामद

बिना लाइसेंस अवैध पटाखा रखने के अपराध में अभियुक्त गिरफ्तार 32 गत्ते पटाखे बरामद

RamParkash Vats
2 Min Read

सीतापुर-10.10.2025-अंकिता चतुर्वेदी

पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा त्यौहारों के दृष्टिगत सघन चेकिंग एवम् अवैध कृत्यो में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।उक्त दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बिसवां श्री अमन सिंह के नेतृत्व में थाना बिसवां पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त रईस पुत्र स्व0 मंहगू निवासी मोहल्ला मिल्की टोला कस्बा थाना बिसवां जनपद सीतापुर को आर0के0 ग्रांड होटल के पीछे बंद पड़ी दुकान में से अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा बिना लाइसेंस के अवैध विस्फोटक सामग्री बेचने का व्यापार किया जा रहा था। जिसके विरुद्ध मु0अ0सं0 480/25 धारा 5/9ख/(2) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत किया गया है। जनपद में अपराधियों के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही इसी प्रकार प्रचलित रहेगी।बरामदगी- 32 गत्ते पटाखे

पुलिस टीम थाना बिसवां-
1.मुकुल प्रकाश वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना बिसवा
1- उ0नि0 सुधाकर सिंह थाना बिसवां सीतापुर
2- उ0नि0 फूलचंद्र सरोज थाना बिसवां सीतापुर
3- उ0नि0 आशुतोष मिश्रा थाना बिसवा जनपद सीतापुर
4- हे0 का0 अमरेंद्र द्विवेदी थाना बिसवा जनपद सीतापुर
5- का0 आकाश कुमार थाना बिसवां जनपद सीतापुर
6- का0 सतेन्द्र कुमार थाना बिसवां जनपद सीतापुर

  1. का0 सचिन तारा थाना बिसवां जनपद सीतापुर
    8.का0 प्रशांत तोमर थाना बिसवां जनपद सीतापुर
    09.का0 नफीस थाना बिसवां जनपद सीतापुर
  2. का0 सौरव दहिया थाना बिसवां जनपद सीतापुर
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!