Reading: हिमाचल प्रदेश के रात के (21 बजे) तक के 100 शब्दों में संपूर्ण संक्षिप्त समाचार-न्यूज़ इंडिया आजतक न्यूज़ रूम न्यूज़ इंडिया आजतक -राम प्रकाश वत्स

हिमाचल प्रदेश के रात के (21 बजे) तक के 100 शब्दों में संपूर्ण संक्षिप्त समाचार-न्यूज़ इंडिया आजतक न्यूज़ रूम न्यूज़ इंडिया आजतक -राम प्रकाश वत्स

RamParkash Vats
20 Min Read

मनरेगा मजदूरों के लिए ‘मैं भी जिंदा हूं’ प्रमाण पत्र अनिवार्य, ई-केवाईसी प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी करनी होगी

शिमला, 10 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के मजदूरों को अब ‘मैं भी जिंदा हूं’ का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। इसके लिए राज्य में पंजीकृत करीब 28,69,589 मजदूरों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसमें मजदूर की फोटो और दो-तीन बार पलक झपकाने की प्रक्रिया भी अपलोड करनी होगी।जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 15,55,708 परिवारों के जॉबकार्ड बनाए गए हैं, जिनमें कुल 28,69,589 सदस्य पंजीकृत हैं। अब केवल सक्रिय मजदूरों की ई-केवाईसी कराई जाएगी। यह कार्य भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (एनएमएमएस) के माध्यम से 31 अक्तूबर तक पूरा करना होगा।ई-केवाईसी के लिए मोबाइल पर एनएमएमएस के साथ आधार फेस प्रमाणीकरण एप इंस्टॉल करनी होगी। इससे मजदूरों के जीवित होने का प्रमाण डिजिटल रूप में अपलोड किया जाएगा। पहले यह प्रक्रिया दो जिलों में ट्रायल के तौर पर लागू हुई थी, लेकिन अब पूरे प्रदेश में इसे लागू कर दिया गया है। ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम रोजगार सेवक (जीआरएस) इस कार्य को संभालेंगे।

हिमाचल में 14 सरकारी स्कूल डिनोटिफाई, नौ सीनियर सेकेंडरी सहित कई डाउनग्रेड

शिमला, 10 अक्तूबर हिमाचल सरकार ने जीरो एनरोलमेंट वाले 14 सरकारी स्कूलों को बंद या डाउनग्रेड करने का निर्णय लिया है। इनमें नौ सीनियर सेकेंडरी, चार हाई और एक मिडल स्कूल शामिल हैं। अधिसूचना गुरुवार को जारी की गई। 18 सितंबर 2025 तक इन स्कूलों में कोई भी छात्र दर्ज नहीं था। चंबा के कुठेड़ व छनानू, सोलन के गनोल, मंडी के पोरला, शिमला के रनोल, धार तरपुनू और रोहल समेत कई स्कूलों का दर्जा घटाया गया है। अब तक प्रदेश में 1353 स्कूल डिनोटिफाई या मर्ज हो चुके हैं, जिनमें 818 जीरो एनरोलमेंट वाले और 535 कम एनरोलमेंट वाले स्कूल शामिल हैं।

असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन भ्रष्टाचार मामले में ईडी के शिकंजे में, चार दिन का रिमांड मंजूर

शिमला 10 अक्तूबर आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के आरोपों में हिमाचल स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन को ईडी ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। विशेष अदालत ने उन्हें चार दिन के रिमांड पर भेजा है। सरीन पर पद का दुरुपयोग कर फार्मा कंपनियों से घूस लेने, मनी लॉन्ड्रिंग और जालसाजी के गंभीर आरोप हैं। ईडी ने जून में उनके हिमाचल, हरियाणा और पंजाब स्थित सात ठिकानों पर छापेमारी में लग्जरी वाहन, बैंक खाते, लॉकर और विदेशी शराब की बोतलें जब्त की थीं।

शिमला रिज मैदान पर 13 अक्तूबर को वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, प्रतिभा सिंह ने दी आमंत्रण:
शिमला 10 अक्तूबर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने 13 अक्तूबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता से शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि आधुनिक हिमाचल के निर्माता रहे वीरभद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह प्रतिमा उनके उल्लेखनीय योगदान की याद दिलाते हुए सबको प्रदेश के विकास के लिए प्रेरित करती रहेगी। प्रतिभा सिंह ने पीसीसी, जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों और वीरभद्र समर्थकों से उपस्थिति दर्ज करवाने का आह्वान किया।
:
शिमला रिज मैदान पर 13 अक्तूबर को वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, प्रतिभा सिंह ने दी आमंत्रण

शिमला 10 अक्तूबर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने 13 अक्तूबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता से शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि आधुनिक हिमाचल के निर्माता रहे वीरभद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह प्रतिमा उनके उल्लेखनीय योगदान की याद दिलाते हुए सबको प्रदेश के विकास के लिए प्रेरित करती रहेगी। प्रतिभा सिंह ने पीसीसी, जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों और वीरभद्र समर्थकों से उपस्थिति दर्ज करवाने का आह्वान किया।

भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल के भाई राम कुमार दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

शिमला 10 अक्तूबर हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बड़े भाई राम कुमार बिंदल (81) को सोलन पुलिस ने 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दी थी कि वह 7 अक्तूबर को इलाज के लिए वैद्य राम कुमार के पास गई थी, जहां आरोपी ने जांच के बहाने उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने कोर्ट में पीड़िता के बयान दर्ज कराए और फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए। सोलन एसपी गौरव सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

नालागढ़ में कबाड़ कारोबारी पर पार्टनर ने चलाई गोली, तीन घायल — एक PGI रेफर


सोलन 10 अक्तूबर जिला सोलन के नालागढ़ में कबाड़ का काम करने वाले दिनेश कुमार पर उसके पार्टनर अशोक कुमार ने गोली चला दी और बंदूक की बट से हमला कर दिया। विवाद के दौरान दिनेश, उसकी पत्नी और एक अन्य युवक कमल घायल हो गए। कमल की हालत गंभीर होने पर उसे नालागढ़ से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। दिनेश ने बताया कि 9 अक्तूबर की रात अशोक अपने बेटे ललित के साथ घर आया और गाली-गलौज के बाद हमला किया। गोली पास से गुजर गई, पर बट से वार किया गया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सचिवालय में अधिकारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य, देर से पहुंचने पर कार्रवाई की चेतावनी

शिमला 10 अक्तूबर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सचिवालय में सभी अधिकारियों के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। सभी आईएएस और एचएएस अधिकारियों को सुबह 10 बजे तक कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि घोषणाओं की प्रगति की ऑनलाइन निगरानी हेतु हर विभाग में नोडल अधिकारी तैनात होंगे। मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और प्रधान सलाहकार आईटी को हर 15 दिन में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

मुख्यमंत्री ने वाकनाघाट में उत्कृष्ट केंद्र और आईटी पार्क के निर्माण में तेजी के निर्देश दिए

वाकनाघाट , 10 अक्तूबरमुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वाकनाघाट में बन रहे उत्कृष्ट केंद्र का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य तेज करने और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की प्रयोगशाला स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चैतड़ू (कांगड़ा) और मेहली (शिमला) में बन रहे आईटी पार्क का दिसंबर 2025 तक पूरा होने का लक्ष्य निर्धारित किया। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को डिजिटलीकरण और ई-ऑफिस प्रणाली अपनाने, पारदर्शिता बढ़ाने तथा नवीन प्रौद्योगिकी में कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करने का भी निर्देश दिया। बैठक में प्रधान सलाहकार आईटी गोकुल बुटेल, मुख्य सचिव संजय गुप्ता और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सोलन के वाकनाघाट में स्थापित होगी साइबर सिटी, IT और AI उद्योगों को मिलेगा नया मंच

सोलन 10 अक्तूबर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला सोलन के वाकनाघाट में 650 बीघा भूमि पर साइबर सिटी स्थापित करने की योजना की घोषणा की। इस परियोजना में डाटा स्टोरेज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य सूचना प्रौद्योगिकी आधारित उद्योग कार्यशील होंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजना से जुड़ा विस्तृत ब्लू प्रिंट शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार हिमाचल में प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने और IT अधोसंरचना क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। यह परियोजना राज्य के डिजिटलीकरण और तकनीकी विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

सिरमौर में दिवाली पर पटाखों की बिक्री और उपयोग के लिए नए नियम लागू

सिरमौर 10 अक्तूबर:उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने दिवाली के त्यौहार के मद्देनजर सिरमौर जिले में पटाखों और आतिशबाजी के भंडारण, बिक्री और प्रदर्शन के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। केवल नगर परिषद, नगर पंचायत या ग्राम पंचायत द्वारा एसडीएम की पूर्व स्वीकृति से चिन्हित स्थानों पर ही लाइसेंसधारी पटाखों की बिक्री कर सकेंगे। साइलेंस जोन—अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, न्यायालय और धार्मिक स्थलों के 100 मीटर के दायरे में पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। अन्य क्षेत्रों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पटाखों का प्रयोग निषिद्ध होगा। आदेश 20 अक्तूबर 2025 तक लागू रहेगा।

चम्बा: सरोल मेडिकल कॉलेज के पास युवक से 2.60 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

चम्बा 10 अक्तूबर सरोल स्थित मेडिकल कॉलेज के नए भवन के पास पुलिस ने एक युवक अजय कुमार (दल्हौजी) से 2.60 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने वीरवार रात नाका लगाया था और ट्रक की जांच के दौरान युवक संदिग्ध व्यवहार करने पर पकड़ा गया। वाहन की तलाशी लेने पर चिट्टा मिला। एसपी अभिषेक यादव ने पुष्टि की कि यह सफलता जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पूछताछ और जांच सदर थाना में दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पटवारी ने ली एक लाख रुपये की रिश्वत, शिकायतकर्ता के खिलाफ भी मामला दर्ज

राजगढ़ पुलिस ने सैरजगास में पटवारी हल्का पबियाना अदब सिंह के खिलाफ एक लाख रुपये रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता राजेश कुमार ने अप्रैल में आरोप लगाया था कि पटवारी ने भूमि तकसीम के मामले में अधिकारियों को देने के लिए पैसे मांगे। राजेश ने 94 हजार रुपये आरटीजीएस और 6 हजार नकद दिए। जांच में पटवारी का दोष सिद्ध पाया गया। पुलिस ने पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और राजेश कुमार के खिलाफ धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया। मामला आगे की जांच में है।

अंतर्राष्ट्रीय कूल्लू दशहरा में दुर्व्यवहार पर हि.प्र. राजस्व अधिकारी संघ ने सरकार को अल्टीमेटम दिया

शिमला 10 अक्तूबर अंतर्राष्ट्रीय कूल्लू दशहरा मेला के दौरान तहसीलदार हरि सिंह यादव के साथ ड्यूटी के दौरान हुए दुर्व्यवहार और हाथापाई के मामले में हि.प्र. राजस्व अधिकारी संघ ने कड़ा रुख अपनाया है। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर 2 दिन में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो 13-14 अक्तूबर को पैनडाऊन स्ट्राइक और 15 अक्तूबर से सामूहिक अवकाश लिया जाएगा। संघ अध्यक्ष जुन्गा नारायण सिंह वर्मा ने मुख्य सचिव संजय गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की।

लाहौल घाटी में बर्फबारी से सेब के बगीचों को भारी नुकसान, बागवानों की मेहनत बर्बाद

लाहौल घाटी 10 अक्तूबर में पिछले तीन दिनों की भारी बर्फबारी और बारिश ने सेब के बगीचों को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई पेड़ टूट गए, टहनियां बिखरी पड़ी हैं और पके सेब गिरकर खराब हो गए हैं। बागवानों की साल भर की मेहनत बर्बाद हो गई है। जिला बागवानी विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है और प्रशासन राहत कार्यों की तैयारी में जुटा है। प्रभावित किसानों ने आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है। स्थानीय बागवानों का कहना है कि यह स्थिति 2018 की भयंकर बर्फबारी की याद दिलाती है।

हिमाचल में अगले शैक्षणिक सत्र से 100 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू, भवन और वर्दी में होगी खास पहचान

शिमला 10 अक्तूबर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि अगले शैक्षणिक सत्र से हिमाचल प्रदेश के 100 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। इन स्कूलों के भवन और छात्रों की वर्दी अन्य स्कूलों से अलग रंग की होगी। सीएम ने शिक्षा विभाग को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। इन स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं, मैस की सुविधा और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था होगी। यह पहल प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।

मुख्य सचिव ने हिमाचल पुलिस सुधार और आधुनिकीकरण की समीक्षा की

शिमला, 10 अक्टूबर कार्यवाहक मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने हिमाचल पुलिस और राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के मुख्यालय का दौरा कर प्रमुख सुधार पहलों और चल रहे आधुनिकीकरण प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने मानव संसाधन, बुनियादी ढाँचे और व्यावसायिक विकास को सुदृढ़ करने के लिए पूर्ण सरकारी सहयोग का आश्वासन दिया। डीजीपी अशोक तिवारी ने दुर्गम इलाके, संसाधनों की कमी और साइबर व मादक पदार्थों से जुड़े खतरे उजागर किए। गुप्ता ने पारदर्शी, नागरिक-केंद्रित और प्रौद्योगिकी-सक्षम पुलिसिंग के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता की सराहना की।

कांगड़ा जिले की ताज़ा घटनाएँ

अपराध और सुरक्षा:

  • हेरोइन के साथ युवकों की गिरफ्तारी: कांगड़ा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई जिले में नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई का हिस्सा मानी जा रही है।
  • पर्यटकों से लूट और बदसलूकी का मामला: जिले में एक कैब चालक पर दिल्ली से आए पर्यटकों से लूट करने और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
  • हत्या का मामला: चैतड़ू क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

सड़क दुर्घटना:

  • कार खड्ड में गिरने से मौत: जसूर में एक युवक अपनी कार से घर लौट रहा था, तभी उसका वाहन खड्ड में गिर गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

राजनीति और प्रशासन:

  • पंचायत चुनावों को लेकर बयान: मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव रद्द नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव सड़क बहाली कार्यों के बाद ही होंगे ताकि राहत और पुनर्वास कार्य प्रभावित न हों।
  • “एक आदमी, एक पद” सिद्धांत: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि वे इस सिद्धांत का पालन करेंगे और कांग्रेस हाईकमान के निर्णय का इंतजार करेंगे। यह पद और जिम्मेदारी विभाजन को लेकर स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।
  • सरकार की प्राथमिकताएँ: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिले के विकास को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

अन्य महत्वपूर्ण समाचार:

  • बारिश का पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर से कांगड़ा सहित सात जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जनता को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
  • लापता महिला बरामद: राजस्थान से कांगड़ा जिले की 25 वर्षीय महिला को पुलिस ने सुरक्षित ढूंढ लिया, जो 3 अक्टूबर से लापता थी।
  • स्वास्थ्य चेतावनी: स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2 साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी की दवा देने से परहेज करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।
  1. बैहमंडी गांव में तेंदुए का आतंक

सोलन जिले के बैहमंडी गांव में तेंदुए के हमले की घटना सामने आई।

स्थानीय लोगों के पालतू जानवरों पर तेंदुए ने हमला किया।

ग्रामीणों में डर और हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

वन विभाग को सूचना दी गई है, और तेंदुए की सुरक्षा व निगरानी के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

  1. स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति

सोलन जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को खराब बताया गया है।

एक्स-रे रिपोर्ट अब मरीजों को मोबाइल फोन पर फोटो खींचकर दी जा रही हैं।

विशेषज्ञों और नागरिकों ने बेहतर सुविधाओं और आधुनिक उपकरणों की आवश्यकता पर जोर दिया है।

  1. रोजगार के अवसर

जिले में शिक्षा स्तर 10वीं पास से लेकर बी.टेक तक के लिए 100 से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई है।

विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में नौकरी के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

इच्छुक उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करने और योग्यतानुसार दस्तावेज़ प्रस्तुत करने की सलाह दी गई है।

  1. असामान्य मशरूम की चर्चा

सोलन में एक विशेष प्रकार का मशरूम एक लाख रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है।

इसे “संजीवनी” कहा जा रहा है क्योंकि यह कई बीमारियों के इलाज में सहायक बताया जा रहा है।

कृषि विशेषज्ञों ने मशरूम की खेती और इसके संभावित लाभ पर चर्चा की है।

  1. महिला की हत्या का मामला सुलझा

पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले में जांच पूरी की और आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हत्या में मृतका के दोस्त पर साजिश रचने का आरोप है।

पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  1. मौसम की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले चार दिनों तक खराब मौसम की चेतावनी जारी की गई है।

भारी बारिश, तेज हवाओं और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना जताई गई है।

लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!