संकेतिक चित्र
सिरमौर/14/04/2026/जिला ब्यूरो चीफ रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश में जेबीटी प्रशिक्षित बेरोजगारों के बीच बढ़ती बेचैनी और गिरते धैर्य को देखते हुए जेबीटी प्रशिक्षित संघ ने राज्य सरकार से रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग उठाई है। संघ का कहना है कि प्रदेश में वर्तमान में लगभग 4000 जेबीटी पद खाली पड़े हैं, जिनकी संख्या हर महीने शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने के कारण लगातार बढ़ती जा रही है।

संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि कमीशन के माध्यम से चल रही भर्ती प्रक्रिया के साथ-साथ बैच-वाइज भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाए, ताकि लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हजारों प्रशिक्षित युवाओं को राहत मिल सके।संघ ने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा 1200 पदों को कमीशन के माध्यम से भरा जा रहा है, जिसका वे स्वागत करते हैं। हालांकि, उन्होंने इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है।इसके अतिरिक्त, 600 पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट पहले ही आयोजित किया जा चुका है। अब अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। संघ का मानना है कि यदि यह प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाती है, तो सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।डिम्पल सूदउपाध्यक्षजेबीटी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ, हिमाचल प्रदेश।

