Reading: प्राथमिक शिक्षक संघ खंड फतेहपुर ने नई कंपलेक्स प्रणाली का कड़ा विरोध किया

प्राथमिक शिक्षक संघ खंड फतेहपुर ने नई कंपलेक्स प्रणाली का कड़ा विरोध किया

RamParkash Vats
3 Min Read

शिमला 03/10/2025/ राज्य चीफ ब्यौरो विजय समयाल

आज शुक्रवार,को जिला कांगड़ा के तहत पड़ती राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, खंड फतेहपुर की खंड कार्यकारिणी की बैठक, खंड अध्यक्ष बलबीर संधू जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सचिव (शिक्षा), हिमाचल प्रदेश द्वारा 23 सितंबर 2025 को जारी नई कंपलेक्स प्रणाली पर विरोध जताने का निर्णय लिया गया।

संघ ने एसडीएम फतेहपुर, विश्रुत भारती को ज्ञापन देकर अपनी मांगों से अवगत कराया और औपचारिक मांग पत्र भी सौंपा

सचिव (शिक्षा) द्वारा 29 नवंबर 2023 को क्लस्टर सिस्टम पर जारी दिशा-निर्देशों के तहत नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के स्कूल यथावत क्लस्टर प्रशासनिक नियंत्रण में रहेंगे, जबकि कक्षा 6 से 12वीं तक अलग प्रशासनिक नियंत्रण में रहेंगे। वर्तमान क्लस्टर का उद्देश्य केवल संसाधन साझा करना था। इस व्यवस्था पर प्राथमिक शिक्षक संघ और सचिव (शिक्षा) के बीच कई बार वार्ता हुई थी और सहमति बनाई गई थी।

स्कूली शिक्षा निदेशालय बनाए जाने के बाद प्रशासनिक नियंत्रण में एकतरफा बदलाव किया गया और प्राथमिक शिक्षा के ढांचे में हस्तक्षेप हुआ। संघ ने 43 दिन तक क्रमिक अनशन किया और 7 जून 2025 को शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर की मध्यस्थता में अनशन समाप्त किया। बावजूद इसके आज तक प्राथमिक शिक्षकों की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

एसडीएम फतेहपुर को धरना प्रदर्शन और मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपो

खंड कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस, 05 अक्टूबर 2025 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से 2:00 बजे तक उप-मंडल कार्यालय फतेहपुर के बाहर सभी प्राथमिक शिक्षकों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर संघ ने एसडीएम फतेहपुर, विश्रुत भारती को ज्ञापन देकर अपनी मांगों से अवगत कराया और औपचारिक मांग पत्र भी सौंपा। संघ की मुख्य मांग है कि 23 सितंबर 2025 को जारी अधिसूचना को तुरंत वापस लिया जाए, क्योंकि यह प्राथमिक शिक्षा और शिक्षकों के हितों के खिलाफ है।

बरिष्ठ उप प्रधान कुलदीप कौशल, महासचिव योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सतपाल, कुलवीर, राजीव, ज्ञान, सुगिन्द्र, करनैल, अजय, इन्द्रजीत, सुरजीत, हरदेश, शाम, रणवीर, गणेश, रमेश, जोगिन्द्र, नरेन्द्र, चमन, अश्वनी, स्वर्ण, संदीप, जगदेव, ब्रजेश, राम सिंह, हर्ष, विनोद, राजेश, राम प्रताप आदि

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!