Reading: 24 घंटे में बदला फैसला, संजय गुप्ता बने मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार

24 घंटे में बदला फैसला, संजय गुप्ता बने मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार

RamParkash Vats
2 Min Read

हिमाचल सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। गुप्ता को नगर एवं ग्राम नियोजन और आवास का भी जिम्मा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते रोज ही उन्हें राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, लेकिन 24 घंटे के भीतर सरकार ने अपना फैसला पलटते हुए यह नई जिम्मेदारी सौंप दी। संजय गुप्ता वरिष्ठता सूची में सबसे आगे रहे हैं और अब वे देवेश कुमार को इस पद से भारमुक्त करेंगे। कार्मिक विभाग की सचिव एम. सुधा देवी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

इसी कड़ी में सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (जनजातीय विकास) ओंकार चंद शर्मा को रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत को राजस्व, वित्त आयुक्त, वन, गृह, सतर्कता और वित्त आयुक्त (अपील) के साथ हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष पद भी पुनः सौंपा गया है। गौरतलब है कि पहले पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का अध्यक्ष पंत ही थे, लेकिन बीच में संजय गुप्ता को यह जिम्मेदारी दी गई थी। सरकार के इस यू-टर्न से नौकरशाही हलकों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!