Reading: ग्राम पंचायत लाड़थ में सरकारी सीमेंट बना पत्थर

ग्राम पंचायत लाड़थ में सरकारी सीमेंट बना पत्थर

RamParkash Vats
4 Min Read

विकास खंड फतेहपुर कि ग्राम पंचायत लाड़थ में भारी लापरवाही के लगभग 50 -60 बोरी सीमेंट का पत्थर वनने का मामला सामने आया है। महिला मंडल भवन में रखे गए 50–60 बैग सरकारी सीमेंट पूरी तरह पत्थर में तब्दील हो गए। पंचायत के इस कारनामे ने न सिर्फ ग्रामीणों बल्कि पंचायत के कामकाज पर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं !

आखिरकार कैसे पहुंचा सरकारी सीमेंट महिला मंडल भवन में !

जानकारी के अनुसार यह सीमेंट करीब एक साल पहले पुराने पंचायत भवन व अब महिला महिला मंडल भवन में रखा गया था। पुराने पंचायत भवन को मौखिक रूप से महिला मंडल को सौंप दिया गया। अब बड़ा सवाल यह है कि सरकारी सीमेंट महिला मंडल के कब्जे वाले भवन में आखिर कैसे पहुंचा ! गौरतलब है कि पंचायत का सुरक्षित सीमैंट का गोदाम नकोदर मैं है ! ऐसे मैं सवाल उठता है कि लगभग एक साल से पड़े सरकारी सीमैंट महिला मंडल भवन ( डलवाडा़) मसला दै तालाब मैं क्यों रखा गया ! जानकारी के मुताबिक नवंबर दिसंबर माह कि लाभार्थी के एक डंगे का निर्माण किया गया था ! यह सीमैंट उस समय का बचा हुआ है !

पंचायत प्रधान संजना देवी का का कहना है कि यह सीमेंट महज़ 2–3 महीने पहले आया था, लेकिन बारिश की वजह से इस्तेमाल नहीं हो सका। जव चाबी देने कि बात को लेकर पूछा गया तो कोई सही जबाब नहीं मिला ! इसमें पंचायत प्रधान संजना देवी के कुछ वयान बाकी सदस्यों से अलग है जो कि संदेह के घेरे मैं हैं !
सरकारी गोदाम छोड़कर जर्जर भवन में क्यों रखा गया सीमेंट ! बही पंचायत प्रधान का कहना है हमारे सीमेंट के दो स्टोर है !जब इस बारे पंचायत सचिव अंजना देवी से फोन किया तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा !

पंचायत वासियों और जनप्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है कि पूरे प्रकरण की गहन जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!