Reading: जीएसटी बदलाव से हिमाचल को घाटा नहीं, आय में होगी वृद्धि : भाजपा प्रवक्ता

जीएसटी बदलाव से हिमाचल को घाटा नहीं, आय में होगी वृद्धि : भाजपा प्रवक्ता

RamParkash Vats
2 Min Read

शिमला 23/09/2025/ राज्य चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल

शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि जीएसटी सुधारों से हिमाचल प्रदेश को किसी भी प्रकार का घाटा नहीं होगा। शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इसके विपरीत राज्य को हर साल राजस्व में लगातार वृद्धि मिलेगी।

अग्रवाल ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश को जीएसटी और आईजीएसटी से प्रतिवर्ष औसतन 14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ आय हो रही है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में राज्य को जीएसटी से 5339 करोड़ रुपए और आईजीएसटी से 2845 करोड़ रुपए प्राप्त हुए, यानी कुल 9375 करोड़ रुपए की आय हुई। इसके अलावा केंद्र सरकार से 14942 करोड़ रुपए ग्रांट-इन-एड के रूप में मिले।

हर साल बढ़ रही है राशिभाजपा प्रवक्ता ने पिछले वर्षों के आंकड़े पेश करते हुए कहा कि हिमाचल को

2020-21 में 4753 करोड़

2021-22 में 7349 करोड़

2022-23 में 7883 करोड़ रुपए
जीएसटी से प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े साबित करते हैं कि प्रदेश को घाटा नहीं, बल्कि लगातार लाभ हो रहा है।

केंद्र का योगदान और प्रधानमंत्री की घोषणा

गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि हिमाचल के कुल बजट का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार से प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 सितंबर की सुबह नए जीएसटी को लागू करते हुए इसे “जीएसटी बचत उत्सव” करार दिया और इसे जनता देवो भव: की भावना से जोड़ा।

विपक्ष के सवालों को किया खारिज

अग्रवाल ने कहा कि नया जीएसटी भारत की अर्थव्यवस्था को गति देगा और राज्यों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगा। उन्होंने विपक्ष द्वारा उठाए गए “हिमाचल को जीएसटी से घाटा हो रहा है” के सवालों को खारिज करते हुए कहा कि तथ्य और आंकड़े इसका बिल्कुल उल्टा साबित कर रहे हैं।


Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!