महमूदाबाद, सीतापुर22:09:2025:राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन
तहसील महमूदाबाद में संचालित न्यू नेशनल हॉस्पिटल, रेलवे क्रॉसिंग, सिधौली रोड पर महिला की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि 20 सितंबर 2025 को अस्पताल में महिला का ऑपरेशन किया गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

पीड़ित परिवार ने अस्पताल प्रबंधन डॉ0 इरफान और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई की है।

उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीतापुर को जांच का नोडल अधिकारी / जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि चिकित्सकीय मानकों के आधार पर जांच पूरी होने तक अस्पताल को अग्रिम आदेशों तक सील किया जाता हैइस कार्रवाई से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

