Reading: जवाली में राहत सामग्री पर सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने@इन आरोपों पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है#भाजपा को राहत सामग्री बांटने के लिए कांग्रेस की अनुमति लेने की कोई आवश्यकता नहीं है।

जवाली में राहत सामग्री पर सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने@इन आरोपों पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है#भाजपा को राहत सामग्री बांटने के लिए कांग्रेस की अनुमति लेने की कोई आवश्यकता नहीं है।

RamParkash Vats
3 Min Read

Jawali/18/09/2025/ Editor News India Aaj Tak/Ram Parkash Vats

जवाली में आपदा प्रभावितों के लिए भेजी गई राहत सामग्री को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सामग्री विशेष तौर पर आपदा प्रभावित परिवारों के लिए भेजी गई थी, लेकिन इसका वितरण उस उद्देश्य से हटकर किया गया। कांग्रेस का कहना है कि राहत बांटने की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही और जरूरतमंदों तक सामग्री पहुंचने के बजाय राजनीतिक लाभ के लिए इसका इस्तेमाल किया गया।

इन आरोपों पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार, मंडल जवाली के अध्यक्ष डॉ. राजिंदर सिंह, और महामंत्री सुलक्षण शर्मा कौल ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये आरोप पूरी तरह निराधार और राजनीति से प्रेरित हैं। भाजपा नेताओं ने साफ किया कि सामग्री का वितरण पार्टी के दिशा-निर्देशों के अनुसार हुआ और यह राशन उन गरीब परिवारों को दिया गया जो बरसात के मौसम में मेहनत-मजदूरी तक नहीं कर पाए।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!