मेगा पीटीएम में अभिभावकों को समझाया “अभ्यास हिमाचल” का महत्व

पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली में मेगा पीटीएम में मौजूद अभिभावक।
JAWALI/16/09/2025 / जवाली, कार्यालय रिपोर्टर DR N K SHARMA
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने और आधुनिक शिक्षा से जोड़ने में विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ सदैव तत्पर रहता है। प्रधानाचार्य प्रभात चंद्र पावा, जिनका जीवन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए समर्पित है, लगातार नवाचारों और शिक्षा सुधार के प्रयास कर रहे हैं।
मंगलवार को विद्यालय में मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन राकेश शर्मा ने की। बैठक में प्रधानाचार्य प्रभात चंद्र पावा ने अभिभावकों को “अभ्यास हिमाचल” योजना की महत्ता से अवगत कराया।

पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली में मेगा पीटीएम में मौजूद अभिभावक।
उन्होंने बताया कि अभ्यास हिमाचल राज्य सरकार द्वारा संचालित एक डिजिटल होम लर्निंग बॉट है, जो स्विफ्ट चौट ऐप पर उपलब्ध है। यह कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक शनिवार हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों में साप्ताहिक अभ्यास प्रश्न और फीडबैक प्रदान करता है। इससे छात्रों को घर बैठे पढ़ाई में सहूलियत मिलती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और अभिभावक भी बच्चों की प्रगति से जुड़े रहते हैं।
बैठक के दौरान विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। अभिभावकों ने भी विद्यालय के उत्थान के लिए अपने सुझाव साझा किए।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य यशपाल सिंह, जवाली के पूर्व प्रधान रवि कुमार, दिनेश निखिल, पूर्व पार्षद मीनू कुमारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

