Reading: लाहौल-स्पीति के डॉ. बाईकिंग भानू को राष्ट्रपति सम्मान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

लाहौल-स्पीति के डॉ. बाईकिंग भानू को राष्ट्रपति सम्मान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

RamParkash Vats
1 Min Read
लैप्रोस्कोपी विशेषज्ञ डॉ. बाईकिंग भानू

शिमला ,13 सितम्बर 2025,चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल

लाहौल-स्पीति के राशील गाँव निवासी एवं लैप्रोस्कोपी विशेषज्ञ डॉ. बाईकिंग भानू को जनजातीय क्षेत्रों में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस उपलब्धि पर डॉ. भानू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. बाईकिंग भानू की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और समाज में सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगी

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!