Reading: शंशा को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी बधाई, बेटियों की प्रेरणा बताया

शंशा को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी बधाई, बेटियों की प्रेरणा बताया

RamParkash Vats
1 Min Read

मुख्यमंत्री ने कहा कि इरीना ठाकुर की यह उपलब्धि प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है।

लाहौल-स्पीति के शंशा गांव की बेटी एवं भारतीय विदेश सेवा (IFS) की अधिकारी इरीना ठाकुर को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग में डिप्टी हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया है।उनकी इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इरीना ठाकुर की यह उपलब्धि प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा, “यह प्रसन्नता का विषय है कि हिमाचल की बेटियाँ निरंतर प्रगति के नए आयाम छू रही हैं और देवभूमि का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रही हैं। इरीना ठाकुर की सफलता अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।”गौरतलब है कि इरीना ठाकुर भारतीय विदेश सेवा में अपने उत्कृष्ट कार्यों और समर्पण के लिए जानी जाती हैं। उनकी नियुक्ति से प्रदेशवासियों में खुशी और गर्व की लहर है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!