Reading: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से भारी नुकसान, कोई हताहत नहीं

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से भारी नुकसान, कोई हताहत नहीं

RamParkash Vats
2 Min Read

बिलासपुर(शिमला) 13 सितंबर 2025, चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के गुटराहन गांव में शनिवार तड़के बादल फटने से खेत बह गए और मलबे के तेज बहाव में कई वाहन दब गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय ग्रामीण कश्मीर सिंह ने बताया कि मलबा और पानी की बाढ़ से कृषि भूमि को गंभीर नुकसान हुआ है।राजधानी में कोहरे के कारण दृश्यता बाधित

हिमाचल प्रदेश की 503 सड़कें बंद अर्थात सेवाएँ बाधित

राज्य में शुक्रवार शाम तक 503 सड़क मार्ग बंद हो गए हैं, जिनमें NH-3 (अटारी–लेह), NH-305 (औट–सैंज) और NH-503A (अमृतसर–भोटा) प्रमुख हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, अब तक 953 बिजली ट्रांसफार्मर और 336 जलापूर्ति योजना प्रभावित हुई हैं।

मानसून के तांडव ली में 386 लोगों को लील लिया

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 20 जून से मानसून के दौरान बारिश, भूस्खलन और सड़क दुर्घटनाओं में हिमाचल प्रदेश में कुल 386 लोगों की जान गई है। इनमें 218 मौतें बारिश और भूस्खलन से संबंधित हैं, जबकि 168 सड़क दुर्घटनाओं में हुई हैं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!