Reading: पोंग डैम से वीरवर दोपहर बादछोड़ा गया 50 हजार क्यूसेक पानीप्रशासन ने जारी किया अलर्ट, निचले क्षेत्रों में फिर बढ़ा खतरा

पोंग डैम से वीरवर दोपहर बादछोड़ा गया 50 हजार क्यूसेक पानीप्रशासन ने जारी किया अलर्ट, निचले क्षेत्रों में फिर बढ़ा खतरा

RamParkash Vats
3 Min Read

शिमला,12/08/9/2025 राज्य चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल

पोंग डैम से वीरवर दोपहर बादछोड़ा गया 50 हजार क्यूसेक पानीप्रशासन ने जारी किया अलर्ट, निचले क्षेत्रों में फिर बढ़ा खतराकांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में बाढ़ का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण पौंग बांध का जलस्तर 1390.33 फीट तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 1390 फीट से 0.33 फीट ऊपर है। पिछले दो दिनो से अब तक प्रतिदिन लगभग 34,883 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, लेकिन बढ़ते जलस्तर को देखते हुए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) ने गुरुवार दोपहर बाद चरणबद्ध तरीके से पानी छोड़ने का निर्णय लिया है। इस दौरान अधिकतम 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया था

चरणबद्ध तरीके से छोड़ा गया पानी

प्रबंधन बोर्ड के अनुसार दोपहर 12 बजे से 35 से 40 हजार क्यूसेक, दोपहर 3 बजे से 40 से 45 हजार क्यूसेक और शाम 6 बजे से 45 से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस कारण निचले क्षेत्रों, खासकर फतेहपुर और इंदौरा के मंड क्षेत्र में हालात फिर से बिगड़ने लगे हैं।

प्रशासन की अपील

एसडीएम इंदौरा सुरेन्द्र ठाकुर और एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती ने लोगों से अपील की है कि वे तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर जाएं। नदी किनारे और निचले क्षेत्रों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लोगों को जरूरी दस्तावेज़, बिजली के उपकरण और अन्य सामान सुरक्षित स्थान पर रखने तथा बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों को अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील की है।

सभी विभाग अलर्ट मोड

परजिला प्रशासन ने पुलिस, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

डैम से ताज़ा आंकड़े

पौंग डैम से गुरुवार को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार दोपहर 3 बजे जलस्तर 1390.30 फीट दर्ज किया गया। उस समय बांध में पानी की आवक 32,102 क्यूसेक रही जबकि टर्बाइन से 17,127 क्यूसेक और स्पिलवे से 22,507 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कुल निकासी 39,634 क्यूसेक दर्ज की गई।

शाम 4 बजे जलस्तर 1390.29 फीट रहा। उस दौरान बांध में पानी की आवक 37,139 क्यूसेक रही जबकि टर्बाइन से 17,127 क्यूसेक और स्पिलवे से 27,544 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कुल निकासी बढ़कर 44,671 क्यूसेक दर्ज की गई।

ताज़ा डाटा के अनुसार शाम 6 बजे जलस्तर 1390.28 फीट पर स्थिर रहा। बांध में पानी की आवक 37,139 क्यूसेक दर्ज हुई। इस दौरान टर्बाइन से 17,127 क्यूसेक और स्पिलवे से 32,544 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कुल मिलाकर 49,671 क्यूसेक पानी बाहर निकाला गया। मौसम आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!