Reading: विद्यार्थी परिषद का उग्र आंदोलनकॉलेज की बदहाली व छात्र संघ चुनाव बहाली की उठी मांग

विद्यार्थी परिषद का उग्र आंदोलनकॉलेज की बदहाली व छात्र संघ चुनाव बहाली की उठी मांग

RamParkash Vats
2 Min Read

देहरी (कांगड़ा) ,12 अगस्त 2025, राज्य चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल

:जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बजीर राम सिंह महाविद्यालय देहरी में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई देहरी ने कॉलेज की मूलभूत सुविधाओं की बदहाली को लेकर जोरदार धरना–प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि नूरपुर, फतेहपुर, ज्वाली व इंदौरा का सबसे बड़ा और सबसे पुराना महाविद्यालय होने के बावजूद इसकी आधारभूत संरचना जर्जर हालत में है।इकाई अध्यक्ष बाला शर्मा ने कहा कि प्रवेश द्वार की ख़स्ता हालत और शौचालयों की गंदगी देखकर विद्यार्थी निराश होते हैं।

उन्होंने कॉलेज की त्वरित मरम्मत और लंबे समय से लंबित हॉस्टल निर्माण की माँग उठाई।प्रदेश स्तरीय मुद्दों को उठाते हुए शुभम ने मौजूदा प्रदेश सरकार पर शिक्षा विरोधी फैसले लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनावों को जानबूझकर रोक कर छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

परिषद ने चेतावनी दी कि यदि माँगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।जिला संयोजक प्रशांत (नूरपुर) ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी और छात्रों की समस्याओं को सड़क से सदन तक उठाएगी।फोटो कैप्शन:बजीर राम सिंह महाविद्यालय देहरी में धरना–प्रदर्शन करते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता, कॉलेज की बदहाल सुविधाओं व छात्र संघ चुनाव बहाली की उठाई मांग।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!