Reading: नेशनल कराटे प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम रनरअप।

नेशनल कराटे प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम रनरअप।

RamParkash Vats
1 Min Read

जवाली,राम प्रकाश वत्स

: राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्षय पर हॉकी के जादूगर ध्यान सिंह की याद में नार्थ इंडिया जोन की नेशनल कराटे प्रतियोगिता हरियाणा के कालका में आयोजित हुई जिसमें हिमाचल, पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा से 5 से 18वर्ष के करीबन 350 लड़के-लड़की प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने कराटे में अपने-अपने जौहर दिखाए। इस कराटे प्रतियोगिता में राष्ट्रीय कराटे फैडरेशन के महासचिव मनोज कुमार विश्रा व शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन आल इंडिया (पेफी) के राष्ट्रीय बॉडी के सदस्य व हिमाचल प्रदेश के राज्य प्रतिनिधि अशोक धीमान, हरियाणा के राज्य प्रतिनिधि खुशहाल सिंह व रवि चंदेल ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मेडल के आधार पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय चयन किया गया। इसमें हरियाणा राज्य प्रथम, हिमाचल प्रदेश द्वितीय व पंजाब राज्य तृतीय रहा। पेफी के प्रतिनिधि अशोक धीमान ने कहा कि बच्चों को छोटी आयु से ही आत्मरक्षा गुर तथा शारीरिक क्षमता व फिटनेस के फायदे के लिए ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!