Reading: जवाली विधानसभा क्षेत्र की धेवा पंचायत के धेवा गांव में भूस्खलन से पांच परिवारों के मकानों में दरारें आ गई हैं, जबकि गौशालाएं गिरने की कगार पर पहुँच चुकी हैं।

जवाली विधानसभा क्षेत्र की धेवा पंचायत के धेवा गांव में भूस्खलन से पांच परिवारों के मकानों में दरारें आ गई हैं, जबकि गौशालाएं गिरने की कगार पर पहुँच चुकी हैं।

RamParkash Vats
1 Min Read

न्यूज इंडिया आजतक, राम प्रकाश वत्स

ज्वाली,28 अगस्त 2025, उपमंडल जवाली की धेवा पंचायत के धेवा गांव में भूस्खलन से पांच परिवारों के मकानों में दरारें आ गई हैं, जबकि गौशालाएं गिरने की कगार पर पहुँच चुकी हैं। बादलों ने‌ ज्वरदस्त वरपाया कहर हुआ भारी नुकसान।

जिन परिवारों के मकान प्रभावित हुए हैं, उनमें ध्यान सिंह, सुरजीत सिंह, चैन सिंह, सुभाष चंद और मलकियत सिंह शामिल हैं। प्रभावित परिवार घरों का सामान सुरक्षित स्थान पर ले जाकर टैंटों में रह रहे हैं।

पीड़ितों का कहना है कि वर्ष 2023 में भी इसी जगह पर भूस्खलन हुआ था, तब कुछ मकान पूरी तरह टूट गए थे और इन्हें अस्थायी रूप से यहां भेजा गया था। अब दोबारा जमीन दरकने से मकानों में दरारें आ गई हैं। उन्होंने प्रशासन से स्थायी जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है।

इस बारे में पंचायत प्रधान सरोज कुमारी और उपप्रधान ओंकार सिंह ने भी प्रशासन से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता और पुनर्वास की व्यवस्था करने की अपील की है।


Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!