Reading: सीतापुर में पुनः होगा ऐतिहासिक भारत मिलाप राजगद्दी का भव्य आयोजन

सीतापुर में पुनः होगा ऐतिहासिक भारत मिलाप राजगद्दी का भव्य आयोजन

RamParkash Vats
2 Min Read

जनपद सीतापुर‌में ऐतिहासिक भारत मिलाप राजगद्दी का कार्यक्रम पुनः शुरू किया जा रहा है। यह आयोजन आगामी 2 एवं 3 अक्टूबर 2025 को सीतापुर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

आयोजन को लेकर 27 अगस्त को नेहरू हॉल में बैठक आयोजित हुई, जिसमें आयोजन समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अमित बाजपेई ‘मीतू’ को अध्यक्ष तथा राकेश त्रिपाठी (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा) को सह-अध्यक्ष नामित किया गया। साथ ही 11 सदस्यीय संयोजक मंडल का चयन भी किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए बिसम्भर दयाल तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम को भव्य बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। वहीं यतीन्द्र अवस्थी ‘बब्लू’ ने कहा कि सभी सनातनी भाइयों के सहयोग से किसी भी प्रकार से धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

हिंदू शेर सेना प्रमुख विकास हिंदू ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को धर्म और संस्कृति से जोड़ना आवश्यक है। आज के समय में धार्मिक आयोजनों का बड़ा महत्व है।

बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठजनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर बैठक में प्रमुख रूप से राहुल जायसवाल, अनुभव पाण्डेय, आशीष शास्त्री, प्रदीप शुक्ला, राहुल मिश्रा, संजीव अग्रवाल, आकाश मिश्रा, वीरू मिश्रा, संदीप भारतिया, श्रवण बाजपेई, जया सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजय अवस्थी, शुभम त्रिपाठी सहित अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!