Reading: हमारा विद्यालय–हमारा स्वाभिमान” संकल्प पत्र का हुआ विमोचन

हमारा विद्यालय–हमारा स्वाभिमान” संकल्प पत्र का हुआ विमोचन

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद (सीतापुर)28/08/2025, राज्य चीफ़ ब्यूरो अनुज कुमार जैन:

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में आगामी 1 सितंबर 2025 को पूरे भारतवर्ष के विद्यालयों में एक साथ “हमारा विद्यालय–हमारा स्वाभिमान” संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कड़ी में कार्यक्रम की सफल तैयारी हेतु महमूदाबाद में एक भव्य सभा का आयोजन किया गया, जहाँ मुख्य अतिथि शिव कुमार गुप्ता (प्र0 जिला पंचायत अध्यक्ष, सीतापुर) द्वारा संकल्प पत्र का विमोचन किया गया।

सभा की शुरुआत “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ हुई। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालयों के वातावरण को विद्यार्थियों के लिए सुगम, अनुशासित और प्रतिस्पर्धी बनाने में शिक्षकों की अहम भूमिका है। इस संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यालयों को स्वच्छ, अनुशासित, प्रेरणादायक और हरित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप वर्मा (अध्यक्ष) और संचालन पुनीत शर्मा (महामंत्री) ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष शकील अहमद, रंजना मिश्रा, सुप्रिया सिंह, मोहम्मद हारुन, दिनेश वर्मा (पूर्व आरपी), नरेन्द्र सिंह यादव (एआरपी), राहुल राय (एआरपी), राहुल वाल्मीकि (एआरपी), ट्रेनर अनुपम वर्मा, ट्रेनर सतीश यदुवंशी, शशिकांत भारती, जितेन्द्र सिंह, अमित दीक्षित, प्रदीप गौतम, नीरज सिंह, रवि गुप्ता, निहाल अहमद, नीति रस्तोगी, सना रिज़वी, वंदना गिरि, सायमा खातून, शैलेन्द्र वर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस मौके पर राज्य पुरस्कार 2024 के लिए चयनित प्रा0वि0 पैगम्बरपुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती किस्मत द्विवेदी को मुख्य अतिथि एवं संगठन की ओर से सम्मानित किया गया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!