Reading: थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र के लोधौनी माजरा चांदपुर लोधौनी गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र के लोधौनी माजरा चांदपुर लोधौनी गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

RamParkash Vats
1 Min Read

महमूदाबाद (सीतापुर),राज्य चीफ़ ब्यूरो अनुज कुमार जैन


थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र के लोधौनी माजरा चांदपुर लोधौनी गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात चोरों ने एक घर के पांच कमरों के ताले तोड़कर अलमारी और बक्सों को खंगाला, जिसमें रखे सोने-चांदी के गहने व नगदी पर हाथ साफ किया।

पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी गए सामान और नगदी की कीमत करीब दो से तीन लाख रुपए आंकी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सुबह बांसुरा चौकी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और पड़ताल की। पीड़ित ने थाना रामपुर मथुरा में लिखित तहरीर दी है।

परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी वर्ष 2018 में उनके घर चोरी की घटना हो चुकी है। बार-बार हो रही वारदातों से पूरा परिवार भय और दहशत में है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!