न्यूज इंडिया आजतक संपादक राम प्रकाश वत्स
देहरा गोपीपुर विधानसभा क्षेत्र के लम्मी पुखर गाँव की होनहार बेटी रिमा जमवाल ने नीट परीक्षा में पूरे देश में शानदार 28वीं रैंक हासिल कर पूरे हिमाचल का नाम रोशन कर दिया है। रिमा को IGMC शिमला में MBBS में प्रवेश मिला है।
इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रिमा को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि “बेटियों की उपलब्धियाँ ऐसे क्षण रचती हैं, जो हर माता-पिता के लिए गर्व और हर बेटी के लिए प्रेरणा बनती हैं। हिमाचल की बेटियाँ आज बुलंदियों को छू रही हैं और मुझे इस पर बेहद फ़ख़्र है।”
रिमा की सफलता ने न केवल उनके गाँव और परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि प्रदेश की तमाम बेटियों के लिए यह मिसाल कायम की है कि मेहनत और लगन से हर सपना पूरा किया जा सकता है।

