Reading: महमूदाबाद में आवारा कुत्ते का हमला, छात्र घायल – सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना*

महमूदाबाद में आवारा कुत्ते का हमला, छात्र घायल – सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना*

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर, 26 अगस्त 2025,राज्य चीफ़ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

कोतवाली क्षेत्र के मोतीपुर चौराहे पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक आवारा कुत्ते ने साइकिल सवार छात्र पर बीच सड़क पर अचानक हमला कर दिया। घटना का पूरा दृश्य पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।जानकारी के मुताबिक, छात्र अमित मंगवाकर दोपहर में पढ़ाई कर साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह मोतीपुर चौराहे पर पहुंचा, अचानक एक आवारा कुत्ता उस पर झपट पड़ा और साइकिल के पैडल पर चढ़े पैर को दांतों से पकड़ लिया। छात्र ने तुरंत साइकिल से कूदकर खुद को बचाया, लेकिन इस दौरान उसके पैर में चोट लग गई।मौके पर मौजूद लोगों ने डंडे से कुत्ते को भगाकर छात्र की जान बचाई। घायल छात्र को पास के चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन बच्चे और राहगीर इनके हमलों का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।फिलहाल छात्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!