Reading: मंडी जिला के उपमंडल बालीचौकी में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा

मंडी जिला के उपमंडल बालीचौकी में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा

RamParkash Vats
2 Min Read

मंडी, 22/23/अगस्त 2025 सूत्र न्यूज़ इंडिया आजतक

बालीचौकी हादसामंडी जिला के उपमंडल बालीचौकी में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां 30 कमरों का विशाल मकान अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। हादसा इतना भयानक था कि इमारत के मलबे से पूरे इलाके में धूल का गुबार फैल गया और आसपास के लोग दहशत में बाहर निकल आए।गनीमत यह रही कि इमारत में अधिकांश लोग समय रहते बाहर निकल गए। हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मकान काफी पुराना था और बारिश के कारण इसकी दीवारें पहले से ही कमजोर हो चुकी थीं। लगातार हो रही बरसात ने इमारत की नींव को और खोखला कर दिया, जिसके चलते अचानक पूरी इमारत भरभरा कर ढह गई।हादसे की सूचना मिलते ही बालीचौकी बाज़ार सहित आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोग मलबा हटाने में जुट गए। प्रशासन ने आसपास के मकानों को भी खाली करवा दिया है ताकि किसी और बड़े हादसे को रोका जा सके।जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं प्रभावित परिवारों को तुरंत अस्थायी ठिकानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। हादसे में जान-माल की वास्तविक हानि का पता मलबा पूरी तरह हटने के बाद ही चल पाएगा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!