
उतराखंड, चमोली, 23 अगस्त 2025, सूत्र न्यूज़ इंडिया आजतक
चमोली जिले के थराली क्षेत्र में 22 अगस्त 2025 की रात करीब 12-1 बजे के बीच बादल फटने से भारी तबाही मची है। राड़ीबगड़, थराली बाजार, कोटदीप और आसपास के गांवों में तेज बारिश के साथ आए मलबे और पानी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।

हेडलाइन्ससगवाड़ा गांव में एक युवती की मलबे में दबकर मौत हो गई, वहीं दो लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। कई लोगों के फंसे होने की भी खबरें मिली हैं।


मलबा एसडीएम आवास, तहसील परिसर, नगर पालिका अध्यक्ष के आवास समेत कई घरों और दुकानों में घुस गया। कई गाड़ियां मलबे में दब गईं और सड़कें अवरुद्ध हो गईं जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

प्रशासन, पुलिस, SDRF और आपदा प्रबंधन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। रात में कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
क्षेत्र में डर और दहशत का माहौल है, साथ ही भारी नुकसान के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 12वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।बारिश और मलबे का प्रवाह इतना तेज था कि थराली ग्वालदम मार्ग, थराली सावाड़ा मार्ग सहित कई सड़कें पूरी तरह बंद हो गईं।
मलबा हटाने और रास्ता बहाल करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश राहत कार्यों में कठिनाई बढ़ा रही है।

