
ब्लाक रामपुर मथुरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या पर्वतपुर में शुक्रवार को कंप्यूटर लैब का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी उदय मणि पटेल द्वारा किया गया।
महमूूदाबाद/रामपुर मथुरा, सीतापुर22/08/2025 राज्य चीफ़ ब्यूरो अनुज कुमार जैन*
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के बच्चों ने स्काउट ताली, माला पहनाकर, पुष्प वर्षा एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। इसके उपरांत पटेल जी ने रिबन काटकर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ

उन्होंने बच्चों को कंप्यूटर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी और कहा कि आधुनिक शिक्षा में तकनीकी ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। इस लैब से बच्चों को डिजिटल युग के अनुरूप शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर विनायक दास मिश्र, अफजाल अहमद (इंचार्ज प्रधानाध्यापक), रवि कुमार, सतेंद्र कुमार, अनुपम त्रिवेदी, संतोष सिंह दिनकर, बृजेश कुमार मौर्य, बसंत कुमार, नेहा वर्मा, अनीता मौर्य सहित शिक्षकगण, रसोईया एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

