
Ingredient Picture
चंबा जिले की चुवाड़ी तहसील की ग्राम पंचायत कुडनू में मंगलवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया। स
शिमला 20 अगस्त 2025,चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल
चंबा जिले की चुवाड़ी तहसील की ग्राम पंचायत कुडनू में मंगलवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया। सरकारी प्राइमरी स्कूल कुठेड के आंगन में 63 वर्षीय महिला कमला देवी का शव नग्न अवस्था में मिला। कमला देवी जल शक्ति विभाग से तीन साल पहले सेवानिवृत्त हुई थीं। सुबह-सुबह जब स्थानीय लोग स्कूल के पास से गुजरे तो उन्होंने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। डीएसपी चुवाड़ी योग राज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
परिजनों ने इस घटना को हत्या करार दिया है। मृतका की बेटी ने आरोप लगाया कि उसकी मां के साथ भाई और भाभी अक्सर मारपीट करते थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नग्न अवस्था में शव मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं—क्या महिला को यहां लाकर मारा गया या फिर मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है? अब पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट से ही इस सनसनीखेज वारदात की असली परतें खुल पाएंगी।

