Reading: भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर महमूदाबाद में कांग्रेसियों ने अर्पित किए पुष्प

भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर महमूदाबाद में कांग्रेसियों ने अर्पित किए पुष्प

RamParkash Vats
1 Min Read

भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर महमूदाबाद में कांग्रेसियों ने अर्पित किए पुष्प

महमूदाबाद, सीतापुर 20/08/2025 State Chief Bureau Anuj Kumar Jain
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती बुधवार को नगर के रामकुंड स्थित अनुज जैन के प्रतिष्ठान पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष इस्लाम सलमानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पमालाएं अर्पित कर नमन किया और उनके आदर्शों को स्मरण किया।कार्यक्रम में अनुज जैन, अयूब अहमद डंम्पी, इस्लाम सलमानी, एजाजुद्दीन अंसारी, मुजाहिद हुसैन, नीलम बहेलिया, सीमा सैनी, काशीराम राजवनसी, मोहम्मद रफी, सलीम अंसारी, राहुल रस्तोगी, परवेज वर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया और उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!