Reading: Shimla Weather: दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवायजरी, शिमला में पेड़ गिरने से सड़क बाधित

Shimla Weather: दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवायजरी, शिमला में पेड़ गिरने से सड़क बाधित

News India Aajtak
1 Min Read

Himachal Rain Forecast, राजधानी शिमला में वर्षा से नुकसान का दौर जारी है। बुधवार सुबह टालैंड में 3 पेड़ गिर गए। गनीमत यह रही कि कोई इस हादसे की चपेट में नहीं आया। हालांकि सड़क पर पेड़ गिरने से छोटा शिमला बस स्टैंड मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। करीब एक घंटे बाद यातायात को फिर से बहाल किया गया। यातायात बंद होने के कारण सड़क पर काफी देर तक जाम भी लग गया। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बता दें कि राजधानी में बीते दिनों भी पेड़ गिरने और भूस्खलन की घटनाएं पेश आई थी। इस दौरान शिमला के पांजड़ी, जोधा निवास, विकासनगर हिमुडा कलोनी में पेड़ गिरने से लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा था और कई गाड़ियां चकनाचूर हो गई थी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!