वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की सुरक्षा और अवैध कब्जों पर कानून के तहत कार्रवाई करना रहेगी प्राथमिकता : टीपू खान

जिला कांगड़ा के नूरपुर क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि यहां के वरिष्ठ अधिवक्ता टीपू खान ने हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड में निदेशक पद की जिम्मेदारी संभालते हुए शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।शपथ ग्रहण के उपरांत टीपू खान ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदेश में वक्फ बोर्ड से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को उठाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप किया जाएगा। वक्फ बोर्ड की संपत्तियों और हितों की रक्षा करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

वरिष्ठ अधिवक्ता टीपू खान ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता अजय महाजन के सहयोग से उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है,
टीपू खान ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वक्फ बोर्ड की जमीनों पर कथित रूप से अवैध कब्जों और बिना अनुमति निर्माण किए जाने के मामले सामने आए हैं। ऐसे मामलों का नियमानुसार परीक्षण करवाने और जहां भी कानून का उल्लंघन पाया जाए, वहां संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियां एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक न्यास संपत्ति हैं, जिनकी सुरक्षा और उचित प्रबंधन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जानी चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में वक्फ बोर्ड के अधिकार क्षेत्र, संपत्तियों की स्थिति और उनके संरक्षण से जुड़े विषयों का व्यवस्थित अध्ययन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित रिकॉर्ड का परीक्षण, संपत्तियों की पहचान, उनके रखरखाव तथा कानूनी स्थिति की समीक्षा करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि बोर्ड की संपत्तियों का उपयोग निर्धारित नियमों और उद्देश्यों के अनुरूप हो तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए।
एक भेंटवार्ता में वरिष्ठ अधिवक्ता टीपू खान ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता अजय महाजन के सहयोग से उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक पद तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ प्रदेश में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के संरक्षण, पारदर्शी प्रशासन और कानूनी व्यवस्था को मजबूत बनाने का दायित्व भी जुड़ा हुआ है।टीपू खान ने इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अजय महाजन के सहयोग और मार्गदर्शन से उन्हें यह जिम्मेदारी प्राप्त हुई है। वह इस विश्वास को कायम रखते हुए जनहित और संस्थागत हितों को प्राथमिकता देंगे।
नूरपुर क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता टीपू खान को वक्फ बोर्ड में निदेशक की जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र में भी इस नियुक्ति को लेकर चर्चा है। अब उनके सामने बोर्ड की संपत्तियों के संरक्षण, प्रशासनिक पारदर्शिता और कानूनी प्रक्रियाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियां रहेंगी।
:::

