Reading: संगठनात्मक जिला नूरपुर की मासिक बैठक संपन्न नूरपुर से विनय महाजन

संगठनात्मक जिला नूरपुर की मासिक बैठक संपन्न नूरपुर से विनय महाजन

RamParkash Vats
1 Min Read

नूरपुर आज संगठनात्मक जिला नूरपुर की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष राजेश काका जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से जिला सह-प्रभारी विनय शर्मा जी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन की कार्ययोजना को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर सांसद डॉ राजीव भारद्वाज, नूरपुर के विधायक रणवीर निक्का व जिला के दोनों महामंत्री कुलदीप डोगरा राजेश्वर हैप्पी, मीडिया प्रभारी अतुल सूदन जिला पदाधिकारी कार्यकारणी सदस्य समस्त मंडल अध्यक्ष जिला के अन्य समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!