Reading: वित्तीय साक्षरता शिविर में बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी

वित्तीय साक्षरता शिविर में बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी

RamParkash Vats
1 Min Read

महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए सस्ते ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाने पर दिया जोर

नूरपुर:-कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की चौगान शाखा के तत्वावधान में ग्राम टूंड में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता बैंक के उपशाखा प्रबंधक महेश पठानिया ने की। इस दौरान ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। महेश पठानिया ने बताया कि महिलाएं बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ उठाकर अपना स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। इसके लिए स्वयं सहायता समूहों को सस्ती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाने की जानकारी दी गई। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में ग्रामीणों को बैंक की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा वित्तीय जागरूकता के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर ग्राम टूंड की महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!