Reading: चूहे को पेट्रोल डालकर जलाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

चूहे को पेट्रोल डालकर जलाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

RamParkash Vats
2 Min Read

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में पशु क्रूरता का एक विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर एक चूहे को बांधकर उस पर पेट्रोल डालने और माचिस से आग लगाकर मारने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान जुनैद, जीशान, आसिफ और शफीक के रूप में बताई गई है। आरोप है कि चारों ने मिलकर पहले चूहे को बांधा और फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो भी बनाया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया।

वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमियों और आम लोगों में नाराजगी देखने को मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

पशु क्रूरता पर गंभीर सवाल

यह घटना केवल एक चूहे की हत्या का मामला नहीं, बल्कि जीवों के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों से जुड़ा सवाल भी खड़ा करती है। किसी बेजुबान जीव को जानबूझकर इस तरह यातना देना समाज की संवेदनशीलता पर प्रश्नचिह्न लगाता है।चिंताजनक प्रवृत्ति है। कानून के तहत मामले की निष्पक्ष जांच और दोष सिद्ध होने पर उचित कार्रवाई आवश्यक है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!