Reading: *पुलिस जिला नूरपुर द्वारा दिवंगत उप निरीक्षक श्री राजेश कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**

*पुलिस जिला नूरपुर द्वारा दिवंगत उप निरीक्षक श्री राजेश कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**

RamParkash Vats
1 Min Read

* नूरपुर से विनय महाजन :- पुलिस जिला नूरपुर, हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के जिला ऊना के पुलिस थाना भरवाईं में तैनात उप निरीक्षक श्री राजेश कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त करते हुए आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की l दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि Thanks करने हेतु पुलिस पोस्ट नगरोटा सूरियां के अंतर्गत उनके आवासीय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया,

जिसमें पुलिस जिला नूरपुर के सभी रैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय श्री राजेश कुमार की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं पुलिस विभाग के प्रति उनकी सेवाओं को याद किया गया।पुलिस जिला नूरपुर इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।यह जानकारी पुलिस जिला नूरपूर एस पी ऑफिस के कार्यालय से दी गई है l

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!