Reading: *छतरौली पैट्रोल पंप पर विवाद मामले में नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई *

*छतरौली पैट्रोल पंप पर विवाद मामले में नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई *

RamParkash Vats
2 Min Read

नूरपुर से विनय महाजन जिला पुलिस नूरपुर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नूरपुर पुलिस सदैव तत्परता से कार्य कर रही है। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत छतरौली स्थित पेट्रोल पंप पर घटित विवाद एवं मारपीट की घटना का पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए बिना किसी विलंब के अभियोग पंजीकृत कर विधिक जांच आरंभ कर दी है। यह जानकारी एडिशनयल एस पी डी सी वर्मा नूरपुर ने देते हुए वताया कि मामले का विवरण इस प्रकार से गत रात्रि करीब 10:30 बजे आकाश फिलिंग स्टेशन (जियो पेट्रोल पंप), छतरौली में कार्यरत सेल्समैन के साथ एक मारुति 800 कार में आए व्यक्तियों द्वारा कहासुनी व मारपीट करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही नूरपुर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची तथा शिकायतकर्ता का नियमानुसार चिकित्सीय परीक्षण करवाने के साथ-साथ त्वरित कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई गई l प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस थाना नूरपुर में आरोपी विनोद कुमार उर्फ मट्टू पुत्र तिलक राज निवासी गाँव काथल तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा, हि0प्र0 एवं अन्य के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 333, 351(2) एवं 352 के अंतर्गत प्राथमिकी संख्या 276/2026 तत्काल पंजीकृत की गई है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं व साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।नूरपुर पुलिस आम जनता एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः सजग एवं वचनबद्ध है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!