Reading: नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

RamParkash Vats
2 Min Read

पुलिस जिला नूरपुर में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए नूरपुर की टीम ने दिनांक गत दिन एन एच -154, पुलिस चौकी कंडवाल के नजदीकनाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल से 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद करने के वाद मोके पर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।

यह जानकारी एडिशनल एसपी डीसी वर्मा नूरपुर द्वारा दी गई है l बर्मा के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि गत दिन सीआईए नूरपुर की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त रुप से सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक मोटरसाइकिल नंबर HP54E-1633 R15 यामाहा काले रंग पर सवार होकर पठानकोट की ओर से नूरपुर की तरफ आ रहे हैंl

इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा एन एच -154, पुलिस चौकी कंडवाल के बाहर नाकाबंदी की गईl गत दिन उक्त मोटरसाइकिल को रोककर उसकी तलाशी मोके पर ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की पिछली सीट के नीचे एक पारदर्शी पॉलीथिन लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें गहरे भूरे रंग का पदार्थ पाया गया।
पुलिस द्वारा मौके पर उपलब्ध ड्रग डिटेक्शन किट से पदार्थ की जांच की गई, जिसमें चिट्टा होने के सकारात्मक संकेत प्राप्त हुए। बर्मा के अनुसार
आरोपियों का विवरण इस प्रकार से 1. अतुल सिंह पुत्र विक्रम सिंह, निवासी वार्ड नंबर 08, नूरपुर, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, आयु 32 वर्ष।2. रजत कुमार पुत्र रमेश कुमार, निवासी गांव अमणी, डाकघर धालून, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, आयु 22 वर्ष दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया l इस मामले में एफ आई आर No. 278/2026 दिनांक 30.10.2026, धारा 21, 25 एवं 29एन डी पी एस एक्ट के तहत पुलिस थाना नूरपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी हैl दोनों रूपों को पुलिस निर्माण के लिए अदालत नूरपुर में पेश किया जाएगा

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!