Reading: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में बढ़-चढ़कर भाग लें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में बढ़-चढ़कर भाग लें

RamParkash Vats
2 Min Read

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा जन मार्च एवं महारैली का आयोजन, लोकतंत्र की मजबूती और मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता का उठेगा मुद्दा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र की रक्षा और मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन मार्च एवं महारैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है

शिमला:– ।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तथा मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दों पर आवाज बुलंद करना समय की मांग है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का विशेष महत्व है और इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी का दायित्व है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जननायक राहुल गांधी के आह्वान पर 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन मार्च एवं महारैली आयोजित की जा रही है। उन्होंने प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं, सामाजिक संगठनों और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिकों से इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। मतदान व्यवस्था की पारदर्शिता और निष्पक्षता से ही लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता मजबूत होती है।उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर इस जन आंदोलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करें।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!