Reading: अधिकांश नए चेहरों को मिलेगा टिकट लेकिन कांग्रेस हाई कमान का निर्णय अंत में सर्वमान्य होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल*

अधिकांश नए चेहरों को मिलेगा टिकट लेकिन कांग्रेस हाई कमान का निर्णय अंत में सर्वमान्य होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल*

RamParkash Vats
2 Min Read


नूरपुर से विनय महाजन—-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में बार बार चुनाव हार चुके नेताओं की बजाय नए चेहरों को शायद कांग्रेस हाई कमान इस वार समय की हालत देखकर इस विषय में निर्णय करेगी । कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस की ओर से किसी भी विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार घोषित करने का अधिकार स्थानीय नेताओं के पास नहीं है। उम्मीदवारों के चयन पर उनके जनाधार को देखकर अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान ही करेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर भीतरघात करने वाले कांग्रेसियों पर भी सख्त नजर रखी जाएगी इस वार l इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने, सभी नेताओं को साथ लेकर चलने और आगामी चुनावों के लिए अभी से मेहनत करने का आह्वान किया। रजनी पाटिल ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर का जिक्र करते हुए कहा कि वह प्रदेश के हर क्षेत्र में जाएंगी और उन्हें भी साथ लेकर चलेंगी। इ

स दौरान ऐसे क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा, जहां अच्छे उम्मीदवार सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला कांग्रेस के उम्मीदवारों पर हाईकमान का होगाl रजनी पाटिल ने कहा कि उम्मीदवारों का चयन पार्टी की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार होगा और इसमें हाईकमान की भूमिका निर्णायक रहेगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!