
11 केवी जसूर फीडर की मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते लिया जाएगा शटडाउन
नूरपुर, कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से चीफ ब्यूरो विनय महाजन।
नूरपुर विद्युत उपमंडल के अंतर्गत 11 केवी जसूर फीडर की मरम्मत, बिजली की तारों के रखरखाव तथा पेड़ों की टहनियों की कटाई के कार्य के चलते शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को वारल, भलून और थोड़ा क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से विद्युत कार्य पूरा होने तक बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नूरपुर के सहायक अभियंता पुनीत कुमार ने बताया कि विद्युत लाइनों की मरम्मत और रखरखाव के कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

