Reading: नूरपुर में केवाईसी ( KYC) ) के नाम पर उपभोक्ताओं को 190 रुपये की पाइप थमाने का आरोप

नूरपुर में केवाईसी ( KYC) ) के नाम पर उपभोक्ताओं को 190 रुपये की पाइप थमाने का आरोप

RamParkash Vats
4 Min Read

इस मामले पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक धर्मशाला प्रशोत्तम कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा घर जाकर गैस पाइप की जांच के बाद कटी-फटी होने पर ही नई पाइप दी जाती है। यदि नूरपुर में ऐसी शिकायत आ रही है तो इसकी जांच करवाई जाएगी।


नूरपुर से विनय महाजन:—-
नूरपुर प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए केवाईसी अनिवार्य करने के बाद नूरपुर में नया विवाद खड़ा हो गया है। जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी नहीं हुई है उन्हें बुकिंग के लिए ओटीपी न आने से गैस नहीं मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय काफी समय से बना हुआ हैl वहीं केवाईसी करवाने पहुंच रहे कुछ लोगों से जबरन गैस पाइप थमाने के आरोप व्यवस्था परिवर्तन की सरकार में लगने लगे l नूरपुर स्थित इंडेन गैस ऑफिस में कुछ उपभोक्ताओं का आरोप है कि केवाईसी के दौरान उन्हें 190 रुपये की गैस पाइप लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है और पाइप का पैसा लेने के बाद रसीद भी नहीं दी जा रही है।उपभोक्ता कांता शर्मा, सपना देवी, सीमा देवी, संजना देवी, मुनीश और लक्की ने बताया कि केवाईसी न करवाने पर गैस नहीं मिल रही और केवाईसी करवाने पर ऑफिस में 190 रुपये की पाइप लेने को कहा जा रहा है। उन्होंने सरकार से मामले की जांच की मांग की है।
इस मामले पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक धर्मशाला प्रशोत्तम कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा घर जाकर गैस पाइप की जांच के बाद कटी-फटी होने पर ही नई पाइप दी जाती है। यदि नूरपुर में ऐसी शिकायत आ रही है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि यदि एजेंसी से पाइप लेते हैं तो उसकी रसीद जरूर लें। उधर इस मामले में हिमाचल खाद्य पूर्ति निगम नूरपुर में इंडियन आयल एजेंसी को संचालित काफ़ी समय से कर रहा है l इस मामले में प्रभारी प्रियंका ने बताया कि इंडियन ऑयल के मुताबिक के वाई सी के वक़्त कनेक्शन को चालू करने के लिए पाइप दी जाती है और जिसकी रसीद कस्टमर को मौके पर मिलती हैl जहां तक गैस की सप्लाई का ओटीपी का विषय है विषय उपभोक्ता को डिलीवरी होने के बाद 26 दिन के बाद दूसरा सिलेंडर लेने के लिए टोल फ्री नंबर पर सिलेंडर बुक करना पड़ता है उन्होंने स्पष्ट किया कि कि उपभोक्ता हमारे पास आते हैं लेकिन हमने उनको कहा कि हमारे पास नहीं आना वहीं पर ही आपको ओटीपी नंबर मिल जाएगा तो उनका यह कहना था की बड़ी देर खड़े रहना पड़ता है इसलिए हम ओटीपी नंबर दफ्तर में लेने आते हैं अगर 26 दिन से पहले उपभोक्ता सिलेंडर लेने आता है उसका ओटीपी नंबर नहीं आएगा उपभोक्ता को पता होता है कि सिलेंडर बुक करने के लिए टोल फ्री नंबर कंपनी ने दिया हुआ l

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!