Reading: नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया; नकदी और सोने के आभूषण बरामद

नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया; नकदी और सोने के आभूषण बरामद

RamParkash Vats
2 Min Read

घर में बिखरा मिला सामान, अलमारियों से नकदी और जेवर गायब; ज्वाली पुलिस ने जांच के दौरान विधि से संघर्षरत नाबालिग की भूमिका का लगाया पता

नूरपुर/ज्वाली। जिला पुलिस नूरपुर ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर चोरी की गई संपत्ति बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत सामने आए इस मामले में पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों, स्थानीय जानकारी और तकनीकी साधनों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान विधि से संघर्षरत एक नाबालिग की भूमिका सामने आई है। मामले में चोरी किए गए सोने के आभूषण और 27 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है।

घर लौटे तो बिखरा मिला सामान, अलमारियों से गायब थे जेवर और नकदी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता 8 अक्टूबर 2026 को अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए हुए थे। अगले दिन जब वे वापस लौटे, तो घर के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर अलमारियों से नकदी और सोने के आभूषण गायब पाए गए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस थाना ज्वाली में मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत के आधार पर पुलिस थाना ज्वाली में 9 अक्टूबर 2026 को अभियोग संख्या 179/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

साक्ष्यों और तकनीकी मदद से जांच को मिली दिशा

इस मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. वर्मा, नूरपुर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना ज्वाली की टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों, स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी और तकनीकी साधनों की मदद से �

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!