चौथे दिन अकिल बख्शी की भूख हड़ताल जारी, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणबीर सिंह निक्का ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, मातृ-शिशु अस्पताल पर हुई चर्चा
मातृ-शिशु अस्पताल शुरू करवाने की मांग पर अकिल बख्शी का अनशन चौथे दिन भी जारी, सांसद-विधायक पहुंचे धरनास्थल, लंबित कार्यों की सूची पर मांगी लिखित जानकारी

नूरपुर से विनय महाजन: नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को शुरू करवाने के लिए पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एंव रणजीत जनकल्याण सभा के अध्यक्ष अकिल बख्शी द्वारा शुरू की गई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सोमवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गई है। इस भूख हड़ताल के चौथे दिन अकिल बख्शी से कांगड़ा- चंबा के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज,नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का,एसडीएम नूरपुर नूरपुर अरुण शर्मा व सिविल अस्पताल नूरपुर की एमएस डॉ अनुपमा शर्मा दोपहर बाद मिले और उनसे बातचीत की ।इस बारे अकिल बख्शी ने बताया कि उनसे आज मेडिकल अधीक्षक व एसडीएम अरुण शर्मा नूरपुर मिले और उसके बाद कांगड़ा चंबा लोकसभा लोकसभा सांसद व विधायक रणबीर सिंह निक्का मिले।उन्होंने बताया हमने अपनी मांगों बारे उन्हें स्पष्ट रूप से वताया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल अधीक्षक ने उन्हें बताया कि अब्बी मातृ-शिशु अस्पताल का बहुत से कार्य होने शेष है और हमने उनसे पेंडिग कार्यों की सूची लिखित रूप से मांगी है साथ ही एनएचएम के डायरेक्टर का नंबर मांगा है जिनसे वह स्वयं बात करेंगे।उन्होंने कहा कि आरकेएस में शामिल करने की मांग बारे उन्हें एसडीएम व विधायक ने आश्वासन दिया कि सभा के नाम की रिकमेंडेशन आगे भेज देंगे जिसकी वह 24 घण्टे तक इंतजार करेंगे अन्यथा भूख हड़ताल जारी रहेगी। * मौके पर मौजूद इस बारे सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने बताया कि वह यहां मानवता के नाते यहां आए है। उन्होंने कहा कि मातृ -शिशु अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का मामला उठाएंगे और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भी इस बारे बात करेंगेl * *वही बीजेपी विधायक रणवीर सिंह निक्का ने बताया कि उन्होंने इस अस्पताल को जल्द शुरू करने का मामला अनेको वार विधानसभा में उठाया है लेकिन व्यवस्था परिवर्तन सरकार के प्रशासन ने कुछ भी नहीं कियाl प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जो हमें पत्र प्राप्त हुआ है उसका विवरण हमने आपको दे दिया है देखते हैं कि सरकार कब जागरूक होगी इस मामले में और स्वास्थ्य मंत्री को बनाने का निमंत्रण भी दिया हैl रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा को आरकेएस में शामिल करने बारे सबंधित अधिकारियों से बात करेंगे। किसान निर्देश व्यवस्था परिवर्तन सरकार के नूरपुर प्रशासन को दिया हैl

