नूरपुर वार्ड-2 के सुखा तालाब पार्क के सौंदर्यीकरण को विधायक रणवीर निक्का का समर्थन, ओपन जिम के लिए विधायक निधि से 3 लाख रुपये देने का आश्वासन
पार्षद रजनी महाजन की पहल रंग लाई, सुखा तालाब पार्क के विकास और ओपन जिम के लिए विधायक रणवीर निक्का ने 3 लाख रुपये देने का किया आश्वासन

नूरपुर नगर परिषद में बहुचर्चित पूर्व कांग्रेस विधायक व वरिष्ठ नेता अजय महाजन के पैतृक वार्ड नंबर 2 नूरपुर स्थित सुखा तालाब पार्क के विकास एवं सौंदर्यीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का द्वारा की गई है। यह जानकारी वार्ड नंबर 2 की पार्षद रजनी महाजन ने आज माननीय बीजेपी विधायक रणवीर सिंह निक्का को उनके निवास स्थान पर पत्र भेज कर सुखा तालाब पार्क के सौंदर्यीकरण एवं यहां ओपन जिम स्थापित करने के लिए विधायक निधि से धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। नगर परिषद की वरिष्ठ नगर पार्षद रजनी महाजन के जनहित मे इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए माननीय विधायक रणवीर सिंह निक्का ने उसी समय विधायक निधि से 3 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाने की घोषणा करने का आश्वासन दिया है l

इस अवसर पर बीजेपी विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा है कि पार्षद रजनी महाजन द्वारा सुखा तालाब पार्क के विकास एवं सौंदर्यीकरण को लेकर जो प्रस्ताव हमारे समक्ष आया है उसे हमने जनहित को देखते हुए तुरंत स्वीकार किया गया है और उसी समय विधायक निधि से राशि उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिये गये है l उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है विकास के कार्यों में कोई भी राजनीति नहीं होनी चाहिएl इस अवसर पर वरिष्ठ नगर पार्षद रजनी महाजन ने कहा है कि बीजेपी विधायक के सहयोग से बहुत जल्द सुखा तालाब पार्क वार्ड नंबर 2 नूरपुर का एक सुंदर, स्वच्छ और आकर्षक पार्क के रूप में विकसित होगा। यहां लोगों के लिए बेहतर वातावरण के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए ओपन जिम भी स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पार्क की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए वह अपने निजी खर्च से 10 नई स्ट्रीट लाइटें एवं 10 पोल भी जल्द स्थापित करवाएंगी, जिससे पार्क की सुंदरता और सुरक्षा में और सुधार होगा।रजनी महाजन ने कहा कि कुछ लोग चुनाव के समय कुछ दिनों के लिए पार्क जैसे जनहित के मुद्दों को उठाते हैं, लेकिन जनता यह भी देखती है कि चुनाव के बाद इन कार्यों के लिए किसने लगातार प्रयास किए। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान के लिए प्रयास करना ही हमारी प्राथमिकता रही है।उन्होंने सुखा तालाब पार्क के विकास के लिए सहयोग देने पर बीजेपी विधायक रणवीर सिंह निक्का का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड नंबर 2 के विकास के लिए आगे भी निरंतर कार्य जारी रहेंगे।
रजनी महाजन ने कहा कि लोगों ने दूसरी बार उनको चुनकर नगर परिषद में भेजा है अगर उन्होंने 5 साल विकास कार्य किए हैं तभी लोगों ने उनके हक में परिणाम दिया है lबीजेपी सरकार मे व कांग्रेस सरकार मे दो बार वार्ड 2 के लोगों ने उन्हें अपना विश्वास दिया हैl उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर परिषद में विधायक सीनियर मेंबर होता है लेकिन अभी तक कांग्रेस समर्थित नगर पार्षदों में परिषद के सीनियर मेंबर को परिषद के विकास कार्यों के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है जो चिंता का विषय है की कैसे परिषद में विकास कार्य होंगे? नव निर्वाचित नगर परिषद की कल सोमवार को नगर परिषद कार्यलय मैं मैं बैठक होगी जिसमें भाजपा समर्थित नगर पार्षद हाउस के अंदर यह मुद्दा भी रख सकते हैंl उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने नगर परिषद की एक बाजार की सड़क का आधुनिकरण किया था जिसमें काफी सालों तक सीवरेज के निर्माण को लेकर खस्ता सड़क बन चुकी थीl

