Reading: 6 अक्तूबर को ज्वाली क्षेत्र में 7 घंटे बिजली रहेगी बंद

6 अक्तूबर को ज्वाली क्षेत्र में 7 घंटे बिजली रहेगी बंद

RamParkash Vats
1 Min Read

ज्वाली। विद्युत उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत 33 केवी भरमाड़-ज्वाली विद्युत लाइन की आवश्यक मरम्मत तथा विद्युत लाइनों के आसपास पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति

बाधित रहेगी।

News India Aaj Tak, Sub-Division jawali Office Reporter Dr N, K .Sharma

विद्युत विभाग के अनुसार निर्धारित अवधि के दौरान ज्वाली, चलवाड़ा, गुगलाड़ा, ढन, करडियाल, खरोटा, बनाड़ा, जैसर, भलूंन, मतलाहड़, हरियां, सिद्धाथा, लाहड़ूं, हार नाणा, देवा, हरसर, पनालथ, हवाल सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

विभाग ने क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहने को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यों की पहले से व्यवस्था कर लें और मरम्मत एवं रखरखाव कार्य में विभाग का सहयोग करें। विभाग ने स्पष्ट किया कि विद्युत आपूर्ति में यह व्यवधान लाइन की आवश्यक तकनीकी मरम्मत तथा सुरक्षा की दृष्टि से पेड़ों की कटाई-छंटाई के कारण रहेगा।यह जानकारी विद्युत उपमंडल ज्वाली के सहायक अभियंता कपिल देव ने दी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!