Reading: अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन के सहयोग से राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण

अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन के सहयोग से राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण

RamParkash Vats
1 Min Read


जसूर, 3 अक्टूबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसूर के राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन के सहयोग से विद्यालय परिसर में आज एक पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रजातियों के लगभग 30 पौधे लगाए। इसके साथ ही विद्यालय परिसर की सुंदरता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे भी लगाए गए।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

स्वयंसेवकों ने कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी आवश्यक है।विद्यालय परिवार ने अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवकों के इस पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रयास की सराहना की

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!