Reading: मिंजग्रा पंचायत बनी 60 दिवसीय नशामुक्ति अभियान की 8वीं कड़ी जनसंवाद के जरिए नशे के खिलाफ मजबूत हुआ संकल्प

मिंजग्रा पंचायत बनी 60 दिवसीय नशामुक्ति अभियान की 8वीं कड़ी जनसंवाद के जरिए नशे के खिलाफ मजबूत हुआ संकल्प

RamParkash Vats
1 Min Read

आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन द्वारा 20 सितंबर 2026 से चलाए जा रहे 60 दिवसीय “नशा मुक्त नूरपुर, चिट्टा मुक्त नूरपुर” अभियान के तहत मिंजग्रा पंचायत 8वीं पंचायत रही,

जहां स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद किया गया।इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान बंदना देवी से मुलाकात कर पंचायत में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने को लेकर चर्चा की गई।

इसके साथ ही स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर नशे से जुड़ी चुनौतियों, परिवार की भूमिका और समाधान को लेकर उनके विचार एवं सुझाव सुने गए।आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि 60 दिवसीय अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि हर पंचायत तक पहुंचकर लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है।

स्थानीय लोगों की भागीदारी इस मुहिम को मजबूत आधार देती है।उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल, शिक्षा, कौशल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर नशे से दूर रखने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी भूमिका निभानी होगी।

“चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर” के संकल्प के साथ अभियान की आगामी पंचायतों में भी जनसंवाद और जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगे l

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!